काना,लंगड़ा,लागर,बीमार,जिसकी नाक या थन कटा हो,जिसका कान या दुम तिहाई से ज्यादा कटी हो,बकरी का 1 थन या भैंस का 2 थन खुश्क हो ऐसे जानवरों की क़ुर्बानी नहीं हो सकती5⃣
🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴
*🥀 कुर्बानी के मसाइल 🥀*
*👉 POST: 5⃣*
*✏️ काना,लंगड़ा,लागर,बीमार,जिसकी नाक या थन कटा हो,जिसका कान या दुम तिहाई से ज्यादा कटी हो,बकरी का 1 थन या भैंस का 2 थन खुश्क हो ऐसे जानवरों की क़ुर्बानी नहीं हो सकती*
📚 (बहारे शरियत,हिस्सा 15,सफह 139)..
*✏️ क़ुर्बानी के जानवर को ऐब से खाली होना चाहिए अगर ज़्यादा ऐबदार है तो क़ुर्बानी नहीं होगी और अगर थोड़ा भी ऐब होगा तो क़ुर्बानी तो हो जाएगी मगर मकरूह है,जानवर की पैदाईशी सींग नहीं है तो क़ुर्बानी हो जायेगी मगर सींग थी और जड़ से टूट गयी क़ुर्बानी नहीं हो सकती अगर थोड़ी सी टूटी है तो हो जाएगी,भैंगे की क़ुर्बानी हो जायेगी मगर अंधे की नहीं युंही जिसका काना पन ज़ाहिर हो उसकी भी क़ुर्बानी जायज़ नहीं,बीमार इतना है कि खड़ा होता है तो गिर जाता है या इतना लागर है कि चल भी नहीं सकता क़ुर्बानी नहीं हो सकती,जानवर का कोई भी उज़ू अगर तिहाई से ज़्यादा कटा है तो क़ुर्बानी नहीं हो सकती,जिसके पैदाईशी कान ना हो या एक ही कान हो क़ुर्बानी नहीं हो सकती,जिसके दांत ही ना हो या जिसके थन कटे हों या एक दम सूख गए हों क़ुर्बानी नहीं हो सकती,जिसकी नाक कटी हो या जिसमें नर व मादा दोनों की अलामत हो क़ुर्बानी नहीं हो सकती*
✏️ मय्यत की तरफ से क़ुर्बानी की तो गोश्त का जो चाहे करे,लेकिन किसी ने अपनी तरफ से क़ुर्बानी करने को कहा और मर गया या क़ुर्बानी अगर मन्नत की है तो उसका गोश्त ना खुद खा सकता है ना ग़नी को दे सकता है बल्कि पूरा गोश्त सदक़ा करे..
*📚 (बहारे शरियत,हिस्सा 15,सफह 144).*
*📮 _Next Post Continue...._*
👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁मसलके आला हजरत 🔴*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें