क़ुर्बानी के जानवर

🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴🏁🔴



*🥀 क़ुर्बानी के जानवर 🥀*



 *ज़बह से पहले क़ुर्बानी के जानवर से मनफ़अत (फ़ायदा) हासिल करना मना है, मसाइल ⤵️*

✏️ ज़बह से पहले क़ुर्बानी के जानवर के बाल अपने किसी काम के लिए काट लेना या उसका दूध दुहना मकरूह व ममनूअ है और क़ुर्बानी के जानवर पर सवार होना या उस पर कोई चीज़ लादना या उसको उज़रत पर देना ग़र्ज़ उससे मुनाफ़ा हासिल करना मना है अगर उसने ऊन काट ली या दूध दुह लिया तो उसे सदक़ा कर दे और उजरत पर जानवर को दिया है तो उजरत को सदक़ा करे और अगर ख़ुद सवार हुआ या उस पर कोई चीज़ लादी तो उसकी वजह से जानवर में जो कुछ कमी आई उतनी मिक़दार में सदक़ा करे।

✏️ जानवर दूध वाला है तो उसके थन पर ठंडा पानी छिड़के कि दूध ख़ुस्क हो जाए अगर उससे काम न चले तो जानवर को दुह कर दूध सदक़ा करे।

✏️ जानवर ज़बह हो गया तो अब उसके बाल को अपने काम के लिए काट सकता है और अगर उसके थन में दूध है तो दुह सकता है कि जो मक़सूद था वो पूरा हो गया अब ये उसकी मिल्क है अपने सर्फ़ में ला सकता है।

📚 बहार ए शरीअत, जिल्द 3, हिस्सा 15, सफ़ा 345

जारी है.....



👑👑👑👑👑👑👑👑👑👑
*🏁 मसलके आला हजरत 🔴*
https://chat.whatsapp.com/BlTnmJKrHakLQ0Y3Q9Q1KC

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वहाबी देवबन्दी का ज़बीहा हराम है

Qurbani Ka Janwar Kharid’te Waqt Kin Baato Ka Khayal Rakhe

एक शख़्स के पास इतना माल नहीं कि निसाब को पहुंचे लेकिन खेती की ज़मीन निसाब से कई गुना ज़्यादा है उस पर कुर्बानी वाजिब है या नहीं*10